Jharkhand News

View All
Jharkhand News Latest News National

संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की

Tribal Plus News Desk पश्चिमी सिंहभूम | कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।…

Jharkhand News National

हेमंत सरकार ने आदिवासियों के जीवन को बनाया नारकीय : रघुवर दास

Tribel Plus News पश्चिमी सिंहभूम | अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चाईबासा पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार…

Bihar National

बिहार में पछुवा हवा ने बढ़ायी कनकनी, राज्य में कोल्ड डे की स्थिति

Tribal Plus News Desk पटना | जम्मू कश्मीर -हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मैदानी इलाकों पर हो रहा है।…

Jharkhand News Latest News National

संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की

पश्चिमी सिंहभूम | कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं।

Jharkhand News National

हेमंत सरकार ने आदिवासियों के जीवन को बनाया नारकीय : रघुवर दास

पश्चिमी सिंहभूम | अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चाईबासा पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Bihar National

बिहार में पछुवा हवा ने बढ़ायी कनकनी, राज्य में कोल्ड डे की स्थिति

पटना | जम्मू कश्मीर -हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मैदानी इलाकों पर हो रहा है। बीते एक सप्ताह से राज्य में पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवा के कारण राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई।

संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की

Tribal Plus News Desk

पश्चिमी सिंहभूम | कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं।

चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस बैठक में जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु भी उपस्थित रहे। नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

झारखंड प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है और संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपने जनाधार को और व्यापक करेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

हेमंत सरकार ने आदिवासियों के जीवन को बनाया नारकीय : रघुवर दास

Tribel Plus News

पश्चिमी सिंहभूम | अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर चाईबासा पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

मंगलवार की रात पत्रकारों की ओर से सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के दौरान चार माह के नवजात बच्चे की मौत और शव वाहन नहीं मिलने की घटना पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

रघुवर दास ने कहा कि खुद को आदिवासियों की सरकार बताने वाली वर्तमान सरकार ने आदिवासियों के जीवन को नारकीय बना दिया है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था में नवजात की मौत के बाद शव वाहन तक उपलब्ध नहीं होना बेहद दुखद और शर्मनाक है। मजबूरी में बच्चे के पिता डिंबा चंतोबा को चंदा मांगकर अपने बच्चे के शव को थैली में लेकर नोआमुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव ले जाना पड़ा, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर करती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

इस दौरान रघुवर दास ने अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिले में कई खदानें बंद होने के बावजूद अवैध खनन खुलेआम चल रहा है। यहां तक कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भी सरकार के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा अवैध खनन में लगी एक गाड़ी को पकड़ा गया और थाने लाया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड सरकार अब घोटालों की सरकार बन चुकी है। अवैध खनन, स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति और आदिवासियों की उपेक्षा इस सरकार की कार्यशैली को उजागर करती है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बिहार में पछुवा हवा ने बढ़ायी कनकनी, राज्य में कोल्ड डे की स्थिति

Tribal Plus News Desk

पटना | जम्मू कश्मीर -हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर बिहार के मैदानी इलाकों पर हो रहा है। बीते एक सप्ताह से राज्य में पछुआ हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवा के कारण राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई।

दिन और रात के समय एक जैसी सर्दी पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक आगामी 28 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस बार ला नीना की स्थिति के कारण ठंड के दिनों में वृद्धि के आसार हैं। ऐसे में फरवरी तक ठंड का असर बने रहने की संभावना है।

बुधवार को राज्य के सभी जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के साथ पांच जिलों खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है। आज 25 जिले कोल्ड डे और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 में यलो अलर्ट है। 28 दिसंबर तक घने कोहरे और शीतलहर का पूर्वानुमान है।

मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि, 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में गयाजी का सबसे कम रहा।

राजधानी पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री का अंतर बना रहा। 50 मीटर के साथ गयाजी में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में कनकनी का प्रभाव बना रहा।

उल्लेखनीय है कि बीते 17 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। औसत गिरावट लगभग 5.8 सेंटीग्रे़ड है। सबसे अधिक गिरावट छपरा में (-8.7°सेंटीग्रेड) और सबसे कम गयाजी में (-2.2°सेंटीग्रेड) देखी गई। यह शीत लहर के प्रभाव को दर्शाता है।